उनका मिलना पल दो पल का


-डॉ फ़िरदौस ख़ान 
मिलने से पहले कितनी ही बातें ज़ेहन में थीं. उनसे ये कहेंगे, उनसे वो आज कितने अरसे के बाद उन्हें देखा. उन्हें देखकर सब भूल गये. उनसे कहेंगे. लेकिन जब मिलना हुआ, तो एक हर्फ़ भी याद नहीं रहा. सब फ़रामोश हो गया.   
वो कितने ही लोगों से घिरे हुए थे. वो हमेशा भीड़ में ही रहते हैं. अब भीड़ में कोई क्या बात करे. अगर कुछ याद भी होता, तो क्या उनसे कुछ कह पाते ? बिल्कुल नहीं कह पाते. बस कुछ पल उन्हें देखा और आगे बढ़ गये. हमें कहाँ जाना था, याद ही नहीं रहा. बस मुसलसल चलते रहे. जब अहसास हुआ, तो ठहरे कि कहाँ आ गये. ये एक अनजानी खुली जगह थी. एक तारीख़ी जगह थी. मौसम कितना सुहाना था. ठंडी हवा के झोंके हमें छू रहे थे. इनका लम्स कितना सुकून देने वाला था. कुछ देर यहाँ ठहरे, एक बेंच पर बैठे. और फिर कुछ देर बाद वापस घर की तरफ़ चल दिये.   
बस्रों की हैं प्यासी आँखें, और उनका मिलना पल दो पल का... 
(ज़िन्दगी की किताब का एक वर्क़ )                        
  • Digg
  • Del.icio.us
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Twitter
  • RSS

0 Response to "उनका मिलना पल दो पल का"

एक टिप्पणी भेजें