पूनम की रात...
आज
पूनम की रात है
और चांद
आसमान में
मुस्करा रहा है
तारे भी
खिलखिला रहे हैं
सच
कितनी भली है
पूनम की ये चांदनी रात
दिल चाहता है
इसे सहेज कर
रख लूं
क्या ख़बर
ज़िन्दगी की
कोई अंधियारी रात
इसकी यादों से ही
रौशन हो जाए
और
ज़िन्दगी के किसी मोड़ पर
उजाला बिखर जाए...
-डॉ फ़िरदौस ख़ान
खुशनुमा पल कब पूनम के चाँद की तरह गुम हो जाय कुछ नहीं कह सकते ...बहुत सुन्दर रचना
जवाब देंहटाएं