मंगलवार, जून 19, 2018

तुम्हारे लिए...




मेरे महबूब !
तुम्हारी ज़िन्दगी में
हमेशा मुहब्बत का मौसम रहे...

मुहब्बत के मौसम के
वही चम्पई उजाले वाले दिन
जिसकी बसंती सुबहें
सूरज की बनफ़शी किरनों से
सजी हों...

जिसकी सजीली दोपहरें
चमकती सुनहरी धूप से
सराबोर हों...

जिसकी सुरमई शामें
रूमानियत के जज़्बे से
लबरेज़ हों...
और
जिसकी मदहोश रातों पर
चांदनी अपना वजूद लुटाती रहे...

तुम्हारी ज़िन्दगी का हर साल
और
साल का हर दिन
हर दिन का हर लम्हा
मुहब्बत के नूर से रौशन रहे...

यही मेरी दुआ है
तुम्हारे लिए...
-फ़िरदौस ख़ान

14 टिप्‍पणियां:

  1. आदरणीय फ़िरदौस ख़ान जी
    नमस्कार !
    शब्दों को चुन-चुन कर तराशा है आपने ...प्रशंसनीय रचना।
    कमाल की लेखनी है आपकी लेखनी को नमन बधाई

    जवाब देंहटाएं
  2. गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ !!

    Happy Republic Day.........Jai HIND

    जवाब देंहटाएं
  3. खूबसूरत फूल सी ही प्यारी दुआ ..
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ...

    जवाब देंहटाएं
  4. आपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी
    प्रस्तुति भी कल के चर्चा मंच का आकर्षण बनी है
    कल (27/1/2011) के चर्चा मंच पर अपनी पोस्ट
    देखियेगा और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
    अवगत कराइयेगा और हमारा हौसला बढाइयेगा।
    http://charchamanch.uchcharan.com

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ !!

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत खूबसूरत दुआ ...आमीन

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर और भावपूर्ण दुआ..गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  7. दिल से निकला हर एक शब्‍द ...दुआ बन गया ।

    जवाब देंहटाएं
  8. मेरे महबूब
    तुम्हारी ज़िन्दगी में
    हमेशा मुहब्बत का मौसम रहे...

    मुहब्बत के मौसम के
    वही चम्पई उजाले वाले दिन
    जिसकी बसंती सुबहें
    सूरज की बनफ़शी किरनों से
    सजी हों...
    (आमीन).

    जवाब देंहटाएं
  9. मेरे महबूब
    तुम्हारी ज़िन्दगी में
    हमेशा मुहब्बत का मौसम रहे...

    एक प्यारी सी दुआ के साथ प्यारी सी ग़ज़ल. बहुत सुंदर अभिव्यक्ति.

    जवाब देंहटाएं
  10. दिल से मांगी हुई ये खुसूरत सी दुआ जरूर क़ुबूल होगी.
    एक प्यारी सी रचना

    जवाब देंहटाएं
  11. अच्छे है आपके विचार, ओरो के ब्लॉग को follow करके या कमेन्ट देकर उनका होसला बढाए ....

    जवाब देंहटाएं