मेरे महबूब !
तुम्हारी ज़िन्दगी में
हमेशा मुहब्बत का मौसम रहे...
मुहब्बत के मौसम के
वही चम्पई उजाले वाले दिन
जिसकी बसंती सुबहें
सूरज की बनफ़शी किरनों से
सजी हों...
जिसकी सजीली दोपहरें
चमकती सुनहरी धूप से
सराबोर हों...
जिसकी सुरमई शामें
रूमानियत के जज़्बे से
लबरेज़ हों...
और
जिसकी मदहोश रातों पर
चांदनी अपना वजूद लुटाती रहे...
तुम्हारी ज़िन्दगी का हर साल
और
साल का हर दिन
हर दिन का हर लम्हा
मुहब्बत के नूर से रौशन रहे...
यही मेरी दुआ है
तुम्हारे लिए...
-फ़िरदौस ख़ान

आदरणीय फ़िरदौस ख़ान जी
जवाब देंहटाएंनमस्कार !
शब्दों को चुन-चुन कर तराशा है आपने ...प्रशंसनीय रचना।
कमाल की लेखनी है आपकी लेखनी को नमन बधाई
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ !!
जवाब देंहटाएंHappy Republic Day.........Jai HIND
क्या बात है मोती पिरो दिये हैं>.
जवाब देंहटाएंखूबसूरत फूल सी ही प्यारी दुआ ..
जवाब देंहटाएंगणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ...
आपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी
जवाब देंहटाएंप्रस्तुति भी कल के चर्चा मंच का आकर्षण बनी है
कल (27/1/2011) के चर्चा मंच पर अपनी पोस्ट
देखियेगा और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
अवगत कराइयेगा और हमारा हौसला बढाइयेगा।
http://charchamanch.uchcharan.com
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ !!
बहुत खूबसूरत दुआ ...आमीन
जवाब देंहटाएंगणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बहुत सुन्दर और भावपूर्ण दुआ..गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें !
जवाब देंहटाएंबहुत खूबसूरत दुआ ..
जवाब देंहटाएंbehad khoosurat dua hai aapki.
जवाब देंहटाएंदिल से निकला हर एक शब्द ...दुआ बन गया ।
जवाब देंहटाएंमेरे महबूब
जवाब देंहटाएंतुम्हारी ज़िन्दगी में
हमेशा मुहब्बत का मौसम रहे...
मुहब्बत के मौसम के
वही चम्पई उजाले वाले दिन
जिसकी बसंती सुबहें
सूरज की बनफ़शी किरनों से
सजी हों...
(आमीन).
मेरे महबूब
जवाब देंहटाएंतुम्हारी ज़िन्दगी में
हमेशा मुहब्बत का मौसम रहे...
एक प्यारी सी दुआ के साथ प्यारी सी ग़ज़ल. बहुत सुंदर अभिव्यक्ति.
दिल से मांगी हुई ये खुसूरत सी दुआ जरूर क़ुबूल होगी.
जवाब देंहटाएंएक प्यारी सी रचना
अच्छे है आपके विचार, ओरो के ब्लॉग को follow करके या कमेन्ट देकर उनका होसला बढाए ....
जवाब देंहटाएं