सोमवार, जून 25, 2018

उसके बग़ैर कितने ज़माने गुज़र गए...


कुछ ख़्वाब इस तरह से जहां में बिखर गए
अहसास जिस क़द्र थे वो सारे ही मर गए

जीना मुहाल था जिसे देखे बिना कभी
उसके बग़ैर कितने ज़माने गुज़र गए

माज़ी किताब है या अरस्तु का फ़लसफ़ा
औराक़ जो पलटे तो कई पल ठहर गए

कब उम्र ने बिखेरी है राहों में कहकशां
रातें मिली स्याह, उजाले निखर गए

सहरा में ढूंढते हो घटाओं के सिलसिले
दरिया समन्दरों में ही जाकर उतर गए

कुछ कर दिखाओ, वक़्त नहीं सोचने का अब
शाम हो गई तो परिंदे भी घर गए

'फ़िरदौस' भीगने की तमन्ना ही रह गई
बादल मेरे शहर से न जाने किधर गए
-फ़िरदौस ख़ान
   

27 टिप्‍पणियां:

  1. मेरे ब्लोग मे आपका स्वागत है
    क्या गरीब अब अपनी बेटी की शादी कर पायेगा ....!
    http://sanjaybhaskar.blogspot.com/2010/05/blog-post_6458.html
    आप अपनी अनमोल प्रतिक्रियाओं से  प्रोत्‍साहित कर हौसला बढाईयेगा
    सादर ।

    जवाब देंहटाएं
  2. आप की ग़ज़ल दिल में हलचल पैदा करती है.मैं यह बिलकुल नहीं कहूँगा की आप दनादन लिखिए.बस "आँखों में उजाले" यों ही रोशन रहें.

    जवाब देंहटाएं
  3. waah Firdaus ji pehli baar aaya hun aapke blog par aur ek shandar nazm padhne mili,,,aur haan aapko janmdivas ki shubhkamnayein ..ek din late ho gaya

    जवाब देंहटाएं
  4. "बादल मेरे शहर से जाने किधर गए...."

    पता नहीं क्या सोच रहा हूँ जब से इस पंक्ति को पढ़ा है.....

    कई दिनों से आपकी कमी महसूस की गयी जी हमारे ब्लॉग पर....

    कुंवर जी,

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह...........बहुत ही सुन्दर ..........हर शेर दिल मे उतरता चला गया.

    जवाब देंहटाएं
  6. ख़ारिज़ करें चलो अब इन आवारा बादलों को,
    अपनी अतल गहराइयों के पानी में उतर के...

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत उम्दा शेर निकाले हैं..लाजबाब!

    जवाब देंहटाएं
  8. एक और अच्छी पोस्ट के साथ आपने अपनी योग्यता साबित की । और हर बार की तरह हम भी आपके हर अच्छी पोस्ट और हर अच्छे काम मे साथ है और आगे भी रहेंगे

    जवाब देंहटाएं
  9. सादर !
    बहुत ही लाजबाब !
    आखिरी नहीं है मौज, फिर टूटीं हैं कस्तिया
    उजड़ेंगी शायद आज, कुछ और बस्तियां
    गर है तुम्हे यकीन उस की रहमत पे
    पतवार बन जाएँगी किस्मत की तख्तियां
    रत्नेश त्रिपाठी

    जवाब देंहटाएं
  10. कहीं यह गजल उनके लिए तो नहीं जिन्हें हम जानते नहीं

    जवाब देंहटाएं
  11. कमाल का लिखती हैं आप ! हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  12. हमने तुमको भुलाना तो चाहा मगर भुला न सके
    परसों जन्‍मदिन था तुम्‍हारा हमें कहा सबने जिधर भी गये

    बधाई बेमिसाल की तरफ से दूसरी बार

    जवाब देंहटाएं
  13. लिखा वही सफ़ल होता है जो किसी के दिल को गहराई तक छू जाए.....एक एक शेर मन मे उतर गया..

    जवाब देंहटाएं
  14. "भीगने की तमन्ना ही रह गई, बादल मेरे शहर से न जाने किधर गये।"

    वाह-वाह, आखिरी दो पंक्तियों में गजल की सारी खूबसूरती सिमट गयी।

    जवाब देंहटाएं
  15. जीना मुहाल था जिसे देखे बिना कभी
    उसके बगैर कितने ज़माने गुजर गए

    यूं ही ज़माने गुज़र जाते हैं मगर उसकी याद, कभी न कभी देखने की उम्मीद
    हौसला देती है जीने का वरना तो.......
    कितना मुश्किल होता है देखे बिना जीना यह वही समझ सकता है
    जिसे अहसास हुआ हो.............

    छू गयी
    दिल को
    हमेशा की तरह......

    जवाब देंहटाएं
  16. लंबे समय बाद कुछ नया मिला है

    जवाब देंहटाएं
  17. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  18. हमेशा की तरह वैसी ही खूबसूरत ग़ज़ल ! शुभकामनायें आपको !!

    जवाब देंहटाएं
  19. bahut hee sundar, kamaal ka likha hai aap ne, aisa laga ki koi mujhe mere hee man kee baat suna raha ho. mumkin ho to pls mujhe apana link bhejiyega. aisee achchhee rachnaen bhala kaun padhana naheen chahega.
    www.mainratnakar.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं